सोमवार, 15 अगस्त 2016

क्रांति सेना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

क्रांति सेना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस 

रायपुर : छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने ग्रामीण जिला कार्यालय कचना मे 70 वा स्वाधीनता दिवस बड़े धुम धाम से मनाया, ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवक गजानंद मारकण्डे ने ध्वजारोहण किया और संबोधन मे देश के वीर जवानो को याद किया, विद्यार्थीयो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सेना के कार्यकर्ता रायपुर शहर अध्यक्ष राजू साहू, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ललित साहू, संगठन मंत्री संजीव साहू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू , देव हीरा लहरी, चैतराम, संजय, आशीष, संदीप, हेमंत, महेश, के साथ स्कूली बच्चे शिक्षक शिक्षिकाए और भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थिति थे।
सेना ने स्वतंत्रता दिवस रायपुर जिला के अलावा बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, राजनांदगाँव, धमतरी और बेमेतरा मे भी मनाया।

बुधवार, 20 जुलाई 2016

पुरखा के सुरता : डाॅ.बघेल जयंती

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के "पुरखा के सुरता" 
कार्यक्रम में याद किये गए डाॅ.बघेल


रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा डाॅक्टर खुबचंद बघेल जी के 116 वे जन्मदिवस के अवसर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने "पुरखा के सुरता" नाम से एक कार्यक्रम नवीन मार्केट, रायपुर मे रखा कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बघेल के प्रतिमा में माल्यार्पण कर करके हुआ।


पिछले एक साल से सेना ने "पुरखा के सुरता" नाम से छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाते आ रही है सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि सरकार राज्य के महापुरुषों की उपेक्षा करते आ रही है और साजिश के तहत छत्तीसगढ़ियों की संस्कृति और भाषा को मिटाने का भी लगातार प्रयास कर रही है जिसे बचाने सेना आगे भी सभी छत्तीसगढ़ीया महापुरुषों को उनके जयंती एवं पुण्य तिथि में "पुरखा के सुरता" कार्यक्रम के तहत याद करता रहेगा।



उन्होंने कहा कि एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना डाॅ.बघेल ने देखा था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है 15 साल हो गए हैं राज्य बने लेकिन छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया लोगो को आज तक उनका हक नहीं मिला है और बाहर से आये लोग आज छत्तीसगढ़ के जल, जंगल एवं जमीन में राज कर रहे हैं डॉ. बघेल समाज, राजनीति और साहित्य मे बड़ा योगदान था जिसको कभी नहीं भुलाया जा सकता और उनके बताए रास्ते पर सतत क्रान्ति सेना चलती रहेगी ।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कवि सुशील भोले, संजीव साहू, देव हीरा लहरी, हेमंत चंद्रवंशी, संदीप कटरिया, तुकाराम के साथ साथ भारी संख्या मे सेनानी शामिल थे, अध्यक्ष ने 31 जुलाई 2016 को क्रान्ति सेना द्वारा आयोजित "जबर हरेली रैली" भिलाई सभी को भारी संख्या मे आने के लिए नेवता दिया।