सोमवार, 15 अगस्त 2016

क्रांति सेना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

क्रांति सेना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस 

रायपुर : छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना ने ग्रामीण जिला कार्यालय कचना मे 70 वा स्वाधीनता दिवस बड़े धुम धाम से मनाया, ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवक गजानंद मारकण्डे ने ध्वजारोहण किया और संबोधन मे देश के वीर जवानो को याद किया, विद्यार्थीयो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सेना के कार्यकर्ता रायपुर शहर अध्यक्ष राजू साहू, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ललित साहू, संगठन मंत्री संजीव साहू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू , देव हीरा लहरी, चैतराम, संजय, आशीष, संदीप, हेमंत, महेश, के साथ स्कूली बच्चे शिक्षक शिक्षिकाए और भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थिति थे।
सेना ने स्वतंत्रता दिवस रायपुर जिला के अलावा बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, राजनांदगाँव, धमतरी और बेमेतरा मे भी मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें